महकती जुल्फों में कहाँ उलझ कर रह गए हो तुम नज़रों की अंजुमन में कहाँ भटक कर रह गए हो तुम इन नजरो और जुल्फों से बाहर भी एक दुनिया है कहाँ होना था तुम्हे और कहाँ अटक कर रह गए हो तुम
कर दो तुम मेरा तिरस्कार मै देव नहीं न कोई परमेश्वर ना शास्वत प्रेमी या अनुरागी हूँ उफनी नदिया ,ढोंगी साधू सा अभिमानी वैरागी हूँ मेरे विछोह की सुध भर से क्यों बहा रही हो अश्रुधार कर दो......................